| Friday, 08 June 2012 14:45 |
मामला यहीं समाप्त नहीं हुआ और दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय तथा अहमदाबाद में मोदी की आलोचना और जोशी के समर्थन वाले पोस्टर निकले। सूत्रों ने बताया कि जोशी अब भाजपा की जिम्मेदारियां छोड़ कर संघ के लिए काम करेंगे। इस्तीफा देने से पहले तक जोशी भाजपा की ओर से उत्तर प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों का काम देख रहे थे। वैसे जोशी, नितिन गडकरी के काफी करीबी माने जाते हैं और गडकरी न सिर्फ उन्हें दोबारा पार्टी में ले आए, बल्कि अहम ज़िम्मेदारियां भी दी थीं, लेकिन गडकरी का यह फैसला मोदी को मंजूर नहीं था। इस्तीफा देने से पहले संजय जोशी ने साफ किया कि वह नहीं चाहते की उनकी वजह से पार्टी में किसी तरह की दरार पैदा हो। |
Friday, June 8, 2012
संजय जोशी ने तोड़ा बीजेपी से नाता, इस्तीफा मंजूर
संजय जोशी ने तोड़ा बीजेपी से नाता, इस्तीफा मंजूर
No comments:
Post a Comment