| Sunday, 19 February 2012 19:11 |
मोदी गृह मंत्री पी चिदंबरम के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिसमें कहा गया था कि सुरक्षा केंद्र और राज्यों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, ''विगत कुछ वर्षों में संप्रग सरकार भारत के संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचा रही है और इसके कारण देश को खतरनाक हालात का सामना करना पड़ सकता है।'' मोदी ने कहा कि अपनी ताजा पहल के तहत किसी भी राज्य सरकार से पूछे या चर्चा किए बिना रातों रात उन्होंने :केंद्र ने: राज्यों से कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी छीनने का प्रयास किया है। सरकार ने आतंकी समूहों के खिलाफ अभियानों में समन्वय करने के लिए आतंकवाद निरोधक निकाय को एक मार्च से शुरू करने का फैसला किया है। एनसीटीसी को गिरफ्तारी और तलाशी लेने की शक्तियां हैं। इन अभियानों के लिए उसकी एक अलग शाखा होगी। हालांकि, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा समेत विभिन्न राज्योंं ने इस कदम का विरोध किया है। |
Sunday, February 19, 2012
एनसीटीसी मामले में मोदी ने केंद्र की आलोचना की
एनसीटीसी मामले में मोदी ने केंद्र की आलोचना की
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment